IMD Alert: मध्यप्रदेश में तूफान फेंगल के असर से छा रहे बादल, इन 13 जिलों में बारिश की संभावना

By Ashish Meena
दिसम्बर 4, 2024

IMD Alert: फेंगल तूफान के प्रभाव से मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने लगा है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाने लगे हैं। रात का तापमान बढ़ने से फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। मंगलवार को सिर्फ दो शहरों नौगांव एवं टीकमगढ़ में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

नर्मदापुरम में वर्षा
हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

Also Read – MP News: चुनाव हारने के बाद भी रामनिवास रावत को मंत्री बनाए रखने की तैयारी

उत्तर भारत क्षेत्र में जेट स्ट्रीम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर भारत क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। अरब सागर में तूफान फेंगल कुछ कमजोर पड़ने के बाद मौजूद है। फेंगल तूफान वर्तमान में कमजोर पड़कर गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर कर्नाटक के आसपास मौजूद है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

बादल छाने लगे हैं
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान के प्रभाव से हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्यम स्तर के बादल छाने लगे हैं। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान बढ़ने लगा है। इस वजह से कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। इस तरह की स्थिति दो दिन तक बनी रह सकती है। उसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»