हरदा जिला जेल में बंद बैड़ी के सरपंच रामदयाल विश्नोई की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

By Ashish Meena
जनवरी 7, 2025

Harda Breaking : मध्य प्रदेश के हरदा जिला जेल में बंद ग्राम पंचायत बैड़ी के सरपंच रामदयाल विश्नोई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, जेल से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

रामदयाल विश्नोई को बीते दिनों सिविल लाइन थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Also read – मध्यप्रदेश कांग्रेस की बैठक में सियासी घमासान! कमलनाथ नाराज, बोले- मुझसे कुछ पूछा नहीं जाता, दिग्विजय ने दिया समर्थन

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना पुलिस ने हाल ही में एमडी ड्रग्स बेचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें बैड़ी पंचायत के सरपंच रामदयाल विश्नोई भी शामिल था। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने झूठे केस में फंसा कर सरपंच रामदयाल विश्नोई को गिरफ्तार किया था। पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read – भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा! डोल गया ट्रूडो का सिंहासन, कनाडा के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»