मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

By Ashish Meena
जनवरी 8, 2025

MP News : मध्य प्रदेश के मुरैना में ग्वालियर लोकायुक्त की टीम के बिछाए जाल में एक बार फिर पटवारी फंसा है। लोकायुक्त की टीम ने दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पटवारी को गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को सिहोनिया हल्का में पदस्थ पटवारी सुनील शर्मा को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई किसान राममोहन गुर्जर की शिकायत पर की गई।

Also Read – ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सियासी हलचल तेज, नरोत्तम मिश्रा समेत ये दिग्गज नेता दिल्ली रवाना

जानकारी के अनुसार, पटवारी सुनील शर्मा ने जमीन नामांतरण के एवज में किसान से 8 हजार रुपए की मांग की थी। इससे पहले वह 6, हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था। बची हुई रकम लेने के लिए किसान से बार-बार दबाव बना रहा था। परेशान होकर किसान ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»