महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की चमकी किस्मत, बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर ने दिया ऑफर, इस फिल्म में आएगी नजर!

By Ashish Meena
जनवरी 22, 2025

Monalisa Bhosle : मध्य प्रदेश के महेश्वर से महाकुंभ में पहुंची माला बेचने वाली मोनालिसा हिरोइन बनाना चाहती है. महाकुंभ की ऐश्वर्या कही जाने वाली इस लड़की ने कहा कि उसकी पसंदीदा हिरोइन सोनाक्षी सिन्हा और हीरो सलमान खान हैं. वह इन दोनों से मिलना चाहती है. अपने फैंस से परेशान होकर एक बार महाकुंभ छोड़ कर जा चुकी मोनालिसा अब दोबारा महाकुंभ में लौट आई है. इस बार वह अपने खुद के यूट्यूब चैनल के साथ आई है.

महाकुंभ की रहस्यमयी युवती मोनालिसा सोशल मीडिया पर वायरल,कहा- मुझे तो भरोसा नहीं होता…मैं सेलीब्रेटी बन गई - Maha Kumbh mysterious girl Monalisa went viral on social ...

इस दौरान बात ही बात में अपने दिल की बात भी बोल गई. मोनालिसा खुश है कि उसे महाकुंभ में ‘मस्त मस्त दो नैन फेम’ और महाकुंभ की ऐश्वर्या कहा जा रहा है. हालांकि उसने कहा कि वह सोनाक्षी सिन्हा को पसंद करती है और अपने जीवन में एक बार उनसे मिलना चाहती है.

Beautiful eyed Monalisa left Maha Kumbh her sisters told reason | खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा ने छोड़ा महाकुंभ, बहनों ने बताई वजह

मोनालिसा ने कहा कि वह सलमान खान से भी मिलना चाहती है. बात ही बात में उसने कहा कि उसकी भी इच्छा है कि वह बॉलीवुड में एक्टिंग करे और मौका मिले तो वह फिल्मों में गाना भी चाहती है. मीडिया से बात करते हुए वह अचानक से बोल पड़ती है कि एक बार सलमान से मिला दो ना.

Also Read – मध्यप्रदेश में किसानों का बड़ा आंदोलन, 800 ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान

डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म का ऑफर
किस्मत ने ऐसी बाजी मारी की माला बेचने वाली लड़की को फेमस फिल्म मेकर ने फिल्म ऑफर कर दी है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म “डायरी ऑफ मणिपुर” के लिए लीड रोल का ऑफर दिया। बताया जा रहा है, डायरी ऑफ मणिपुर में मोनालिसा को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना जा सकता है।

खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा बनी इंटरनेट सेंसेशन, अब महाकुंभ छोड़ने को

यहां तक कि मोनालिसा को एक्टिंग का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन फिल्म निर्माता ने कहा है कि उन्हें पूरी तरह से एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का यह अवसर मोनालिसा के लिए किसी सपने से कम नहीं है। अगर यह ऑफर साकार होता है, तो मोनालिसा का बॉलीवुड करियर एक नई दिशा ले सकता है।

Monalisa In Mahakumbh: वायरल गर्ल मोनालिसा ने नहीं छोड़ा महाकुंभ, मेले में अब भी मौजूद, लोगों को किया धन्यवाद | Monalisa viral girl did not leave Mahakumbh is still present in the

रातों रात बनी थी महाकुंभ में स्टार
मोनालिसा की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने उन्हें महाकुंभ में एक स्टार बना दिया है। महेश्वर से महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने आई मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) भले ही यहां अपना काम ठीक से नहीं कर पायी, लेकिन उसकी सुरमुई आंखों ने उसे रातों रात महाकुंभ का स्टार बना दिया.

Mahakumbh 2025: जान आफत में पड़ गई...कुंभ छोड़कर घर लौटीं इंटरनेट सेंसेशन मोनालिसा, पिता ने वापस भेजा | Internet sensation Monalisa returned home after leaving Kumbh, know why

उसके रील और वीडियो खूब वायरल हुए. स्थिति यहां तक आ गई कि महाकुंभ में वह जिधर भी माला बेचने के लिए निकलती, लोग उसे घेर लेते और उसके साथ सेल्फी खिंचाने की जिद करने लगते. इससे उसका अपना काम प्रभावित होने लगा. परेशान होकर उसके माता पिता ने उसे इंदौर वापस भेज दिया था.

यूट्यूब चैनल लेकर वापस लौटी है मोनालिसा
अब मोनालिसा एक बार फिर से महाकुंभ लौट आई है. इस बार वह अपना यूट्यूब चैनल लेकर आई है और इस चैनल के लिए वीडियो व रील बना रही है. इस वह पूरी तैयारी के साथ आई है. ब्यूटी पॉर्लर की टीम से मेकअप कराकर वह बहुत खुश है. उसके होंठों पर डार्क लिपस्टिक और आंखों को डार्क शेड के साथ उसकी खूबसूरती और बढ़ गई है.

महाकुंभ की वायरल गर्ल – मोनालिसा. Mahakumbh Monalisa | by Mk Choudhary | Jan, 2025 | Medium

उसने कहा कि वह खूब पढ़ना चाहती थी, लेकिन नहीं पढ़ पायी. अब योगी जी के ऊपर हे कि वह उसे कैसे पढ़ाते हैं. उधर, मोनालिसा के माता पिता ने भी कहा कि उनकी बेटी पढ़ना चाहेगी तो वह उसे पढ़ाएंगे. मोनालिसा की सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व ने मेले में आने वाले लोगों का ध्यान खींचा है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»