ब्रेकिंग: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलीं, भीड़ को देखते हुए स्कूल बंद

By Ashish Meena
जनवरी 25, 2025

Mahakumbh : प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शनिवार को फिर से आग लगने की घटना हो गई। यहां मेला क्षेत्र में सेक्टर 2 के पास खड़ी दो कार में आग लग गई। हालांकि दमकल विभाग ने फौरन ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। एक गाड़ी पूरी जल गई, जबकि दूसरी आधी जली है।

जानकारी के अनुसार महाकुंभ नगर में शनिवार को एक बार फिर से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां खड़ी एक कार में आग लगी, जिसकी जानकारी तुरंत ही प्रशासन को दी गई। फिर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अर्टिगा पूरी तरह जल गई, जहकि वेन्यू आधी जली है।

Mahakumbh 2025 Fire broke out again in Kumbh Mela area under control

इस घटना के संबंध में अग्निशमन अधिकारी विशाल यादव ने बताया कि हमारे पास अनुराग नाम के व्यक्ति की कॉल आई थी। एक गाड़ी में आग लग गई थी। इसके बगल में खड़ी एक दूसरी गाड़ी भी आधी जल गई। आग पर काबू पा लिया गया है। सब लोग सुरक्षित हैं। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है।

Mahakumbh 2025 Fire broke out again in Kumbh Mela area under control

Also Read – सरकार को करेंसी पर गांधी के बजाय भगवान राम के चित्र छापने चाहिए… महाकुंभ में आए 5 साल के बाल राम, करते हैं बड़ी-बड़ी बातें, सभ लेते हैं आशीर्वाद

गौरतलब है कि बीते दिनों भी एक बड़ा अग्निकांड हुआ था। हालांकि उस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था। लेकिन गीताप्रेस का काफी नुकसान हुआ था। महाकुंभ मेला में आकस्मिकता से निपटने की तैयारी भी है। मेला क्षेत्र में तकनीकी सहायकों की टीमों को तैनात किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी।

महाकुंभ का आज 13वां दिन है। अब तक 10.80 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। सीएम योगी आज फिर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महाकुंभ शुरू होने के बाद उनका यह तीसरा दौरा है। वह मौनी अवस्था स्नान से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अनुमान है कि इस दिन 8 से 10 करोड़ लोग स्नान के लिए पहुंच सकते हैं।

योगी अखिल योगी महासभा में शामिल होंगे। कल्याण सेवा आश्रम में कल्याणदास जी महाराज (अमरकंटक) से मुलाकात करेंगे। फिर विश्व हिंदू परिषद शिविर में संत सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

कुंभ में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में 25 जनवरी से 3 फरवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।

शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं। 7 घंटे के तप के बाद उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। अपना पिंडदान किया। शुक्रवार रात में ढाई हजार ड्रोन का मेगा शो हुआ। ड्रोन से समुद्र मंथन, शिव विषपान की गाथा दिखाई गई।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»