इंदौर में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी का किया मर्डर, गला घोटकर उतारा मौत के घाट, खुद थाने पहुंचकर पुलिस को दी जानकारी

By Ashish Meena
फ़रवरी 26, 2025

Indore Crime News : इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह खुद थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

एसीपी देवेंद्र धुर्वे के मुताबिक, घटना पिपल्याराव इलाके में हुई। यहां किराए के मकान में रहने वाली युवती कृष्णा सिसौदिया(19) निवासी तेजाजी नगर नई बस्ती मंगलवार देर शाम थाने पहुंची और बताया कि उसने अपने दोस्त संस्कार(21) पुत्र घनश्याम पटोलिया की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां संस्कार का शव पड़ा मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया है।

Also Read – मध्यप्रदेश के किसान ने कलेक्टर से मांगा हेलीकॉप्टर, कहा- साहब…खेत पर जाने के लिए चाहिए, लोगों के उड़े होश

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संस्कार डिलेवरी का काम करता है। जो मूल रूप से सागर का रहने वाला है। जबकि युवती मेकअप आर्टिस्ट है और तेजाजी नगर की रहने वाली है। दोनों एक सप्ताह पहले ही इस किराए के मकान में रहने आए थे।

घर नही जाने दे रहा था तत्काल हुआ विवाद
कृष्णा से अफसरो ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह करीब एक सप्ताह से उसके साथ घर वालो को बिना बताए आई थी। उसने अपने साथ रखने को लेकर जिद की। वह अपने घर जाना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनो में बहस हुई। कृष्णा जब बाहर की तरफ आई तो संस्कार ने उसका दुपट्‌टा खीचा ओर झुमाझटकी की। इस दौरान कृष्णा ने बचाव करते हुए वही दुपट्‌टा संस्कार के गले में डालकर जोर से खीचने लगी। इससे उसकी सांसे थम गई। अफसरो के मुताबिक संस्कार नशा करने का भी आदि है। पुलिस ने संस्कार के दोस्तो को जानकारी दी गई है। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे है। वही संस्कार के परिवार को सागर में भी जानकारी भेजी गई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»