Rape Girl Child : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की मासूम का रेप केस में बड़ा खुलासा हुआ है। 6 साल की बच्ची का रेप उसके सगे चाचा ने ही किया है। बता दें कि बच्ची की लाश कार में बुरी हालत में मिली थी। लाश की चमड़ी उधड़ी हुई थी। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। बच्ची की लाश खून से लहूलुहान थी।
कन्या भोज के लिए दादी के घर आई थी बच्ची
मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची कन्या भोज के लिए अपनी दादी के घर आई हुई थी। इसी दौरान 6 साल की भतीजी को उसके चाचा ने ही रेप कर मार डाला। घर के ग्राउंड फ्लोर पर मासूम की दादी कन्या पूजन कर रही थी। वहीं पहली मंजिल पर आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था। मौत के बाद बच्ची की लाश को कार की डिक्की में छिपाया गया।
इस केस में ASP सुखनंदन राठौर का कहना है कि, 5 लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत कई जांच में ये पाया गया कि, बच्ची के सगे चाचा ने ही वारदात को अंजाम दिया है। प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई।
Also Read – MP कैबिनेट के बड़े फैसले, इस योजना को मिली मंजूरी, 13 अप्रैल को अमित शाह बड़ी घोषणा करेंगे
कार में मिली बच्ची की लाश
दरअसल, मोहन नगर थाने में 6 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि, रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पुलिस भी तलाश में जुटी लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।
इस बीच, शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में मिली है। ये कार दादी के घर के बाहर ही खड़ी थी। परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली। बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
लाश देखकर मां का फट गया कलेजा
अपनी 6 साल की मासूम बच्ची की लाश देखकर मां का कलेजा फट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मां ने कहा कि, मेरी बच्ची को जानवारों की तरह नोच डाला। उसके साथ रेप किया। शरीर को सिगरेट से दागा। आगे- पीछे के पार्ट को फाड़ डाला।