नग्न अवस्था में मिली 9 साल की बच्ची की लाश, मुंह में ठूसा था कपड़ा, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

By Ashish Meena
मई 17, 2026

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 24 घंटे से लापता 9 वर्षीय बालिका का शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. परिजनों के अनुसार बालिका शुक्रवार से लापता थी, जिसकी काफी तलाश की जा रही थी.

बता दें कि शनिवार सुबह गांव के बाहर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. शव की हालत देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. बताया जा रहा है कि बालिका के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, जिससे वह शोर न मचा सके. वहीं उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

Also Read – शर्मनाक…पिता ने 2 हजार रुपये किराए के बदले पत्नी-बेटी का कराया रेप, मकान मालिक से किया समझौता, ऐसे खुला राज

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व सीओ पवन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. मौके पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौजूद रहे.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»