Baghpat Laddo Festival Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ा हादसा हुआ है। भगवान आदिनाथ के निवार्ण लड्डू पर्व पर मानस्तंभ परिसर में बनाया गया लकड़ी का पैड अचानक गिर गया, जिसके नीचे 50 से ज्यादा श्रद्धालु दब गए हैं। वहीं हादसास्थल पर भगदड़ भी मच गई थी।
बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के दायरे में आने वाली गांधी रोड पर बने पंडाल में हादसा हुआ है। खून से लथपथ लोगों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया है। कई जैन श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।
एंबुलेंस समय पर नहीं मिलने के कारण घायलों को ऑटो रिक्शा में अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस और शहरी प्रशासन अधिकारी हादसास्थल पर मौजूद हैं। हादसे के कारण जानने के प्रयास जारी हैं। पुलिस लोगों को बचाने में कामयाब रही है।