MP में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद मचा हड़कंप, मुरैना में 12वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली, मौत, छिंदवाड़ा में छात्रा ने लगाई फांसी, मुलताई में पीया जहर

By Ashish Meena
अप्रैल 15, 2026

मध्यप्रदेश बोर्ड ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 10वीं के 73.42 और 12 के 76% स्टूडेंट्स पास हुए। दोनों परीक्षाओं में करीब 16 लाख छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होते ही मुरैना के अंबाह के 12वीं के छात्र ने 2 विषयों में फेल होने पर खुद को गोली मार ली।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अंबाह शिक्षा विभाग में कार्यरत बाबू शैलेंद्र दंडोतिया के बेटे ऋतिक दंडोतिया (20) के रूप में हुई है। ऋतिक मुरैना शहर के महावीरपुरा क्षेत्र का निवासी था।छात्र ने कोतवाल डैम के पास खुद को गोली मारी है।

कनपटी के आर-पार हुई बुलेट

ऋतिक ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, लेकिन फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स में फेल हो गया। इसी बात से आहत होकर स्कूटी से कोतवाल डैम के किनारे पहुंचा। अवैध कट्टे से दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। बुलेट कनपटी के आर-पार हो गई है।

छिंदवाड़ा में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाई

छिंदवाड़ा के परासिया में 10वीं की छात्रा सानिया (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर के मोहन नगर इलाके की है, जहां वह कुछ समय से अपने नाना-नानी के घर रह रही थी।

जानकारी के अनुसार सानिया पिता सतीश परीक्षा परिणाम आने के बाद मानसिक तनाव में थी। परिणाम घोषित होते ही उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजन में मातम छा गया।

Also Read – इंदौर में कांग्रेस की दो पार्षदों पर FIR, वंदे मातरम गाने से किया था इनकार, कहा था- किसी के बाप में दम नहीं, जो बुलवा ले…

बाथरूम में लगाई फांसी

सानिया द्वारा घर में मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखा गया इसके बाद वह बाथरूम में गई जब वह बाथरुम से आधा घंटे तक बाहर नहीं आई इस पर परिजनों द्वारा बाथरूम का दरवाजा खटखटाया गया लेकिन कोई आवाज ना आने के चलते बाद में दरवाजे को तोड़ा गया जहां पर सानिया फंदे में लटकी मिली जिसके बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सानिया तीन विषय में रुक गई थी इसके बाद उसने यहां कदम उठाया.

मुलताई में फेल होने पर जहर पीया छात्र

वहीं मुलताई में फेल होने से आहत 12वीं के एक छात्र (17) ने कीटनाशक पी लिया। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ता है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे उसने अपने पिता को बताया कि वह परीक्षा में फेल हो गया है। इसके बाद घर पर कीटनाशक पी लिया।

गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट

छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने स्वयं उन्हें कीटनाशक पीने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने बिना देरी किए उसे मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे गहन निगरानी में रखा गया है।

Also Read – MP में किसान नहीं कर पा रहे स्लॉट बुकिंग, गेहूं के खेत में सैटेलाइट सर्वे दिखा रहा दूसरी फसलें, जीतू पटवारी ने CM को लिखा पत्र

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»