चारधाम यात्रा आज से शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट, बद्रीनाथ-केदारनाथ का रहेगा इंतजार

By Ashish Meena
अप्रैल 19, 2026

Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत आज से हो रही है. आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चार धामों में से दो धाम गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे. इसके साथ ही चारधाम यात्रा का आरंभ होगा. अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है. मंदिर के कपाट खुलने के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम मंदिर को फूलों से सजाया गया है. आज गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट कब खुलेंगे चलिए जानते हैं.

कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट?

चारधाम यात्रा की शुरुआतल आज 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद हो जाएगी. बाकि दो धामों के कपाट खुलने का इंतजार रहेगा. बता दें कि, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल दिन बुधवार को खुलेंगे. बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल गुरुवार को खुलेंगे. इस दिन से चारों धाम की यात्रा आरंभ हो जाएगी. श्रद्धालुओं यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं. बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा नहीं कर सकेंगे.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन uttarakhandtourism.gov.in वेबसाइट पर कर सकते हैं. आप इस वेबसाइट पर जाएं और मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी दर्ज कर अकाउंट बनाएं. लॉगिन करें और मैनेज टूर पर क्लिक करें. यात्रा की तारीख सलेक्ट करें और किस धाम की यात्रा करनी है वो चुनें. अपनी सभी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें. इसके बाद आपको क्यूआर कोड और पास मिल जाएगा. ऑफलाइन पंजीकरण आप हरिद्वार और ऋषिकेश में कर सकते हैं.

चारधाम यात्रा का महत्व

सनातन धर्म में चारधाम यात्रा को मोक्षदायिनी यात्रा माना जाता है. गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करने से जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है. चारों धाम के दर्शन करने से पापों से मुक्ति मिलती है. चारधाम यात्रा का खास धार्मिक महत्व है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।