MP के किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आएगी फसल मुआवजे की राशि, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर

By Ashish Meena
अक्टूबर 15, 2025

MP News : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए धनतेरस का त्योहार इस बार खास खुशियां लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई वाली राज्य सरकार धनतेरस (29 अक्टूबर 2025) के अवसर पर किसानों के खातों में करोड़ों रुपये की ‘धन वर्षा’ करने जा रही है। ब्यावर में होने वाले इस मेगा इवेंट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं उपस्थित रहेंगे। वे मंच से एक ही क्लिक में किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे, जिससे लाखों किसान एक साथ लाभान्वित होंगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने धनतेरस के मौके पर किसानों को राहत राशि बांटने का एक अहम फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक क्लिक पर फसल मुआवजे की रकम सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। यह इवेंट राजगढ़ जिले के ब्यावर में होगा और पूरे राज्य के लिए एक खास इवेंट होगा। यह कार्यक्रम ब्यावर के दशहरा मैदान में होगा, जहां किसानों को फसल मुआवजा राशि बांटी जाएगी।

यह राशि उन किसानों को दी जाएगी जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदाओं या दूसरी वजहों से खराब हो गई हैं. इस पहल से किसानों को अपनी फसल के नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलेगी। यह पहल किसानों को दिवाली से पहले आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जिससे उनकी त्योहारी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। किसानों को लंबे समय से प्रतीक्षित यह राशि सीधे उनके खातों में मिलेगी।

बता दें कि कि इस साल के मानसून का मध्य प्रदेश पर बहुत असर पड़ा। 16 जून, 2025 को मॉनसून आने के बाद राज्य में औसत से 120% ज़्यादा बारिश हुई, जिससे किसानों को काफ़ी नुकसान हुआ है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»