MP में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत,

By Ashish Meena
नवम्बर 14, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के रतलाम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कार महाराष्ट्र पासिंग की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव में जुट गई। मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है।

दरअसल घटना माही नदी के समीप रावटी के क्षेत्र के भीमपुरा गांव के समीप की है। जहां 8 लेन एक्सप्रेस वे से कार खाई में गिर गई। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से कार महाराष्ट्र की बताई जा रही है।

ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि सभी मॉतक महाराष्ट्र के रहने वाले थे। कार कहां से कहां आ -जा रही थी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस जांच और शिनाख्ती में जुटी है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।