इंदौर में 22 किन्नरों ने एक साथ पिया जहर, कई की हालत गंभीर, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, कई किन्नर सड़क पर उतर आए

By Ashish Meena
अक्टूबर 15, 2025

Indore News : इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में चल रहे किन्नरों के आपसी विवाद में एक गुट के करीब 22 किन्नरों ने जहर पि लिया है। इनमें से कई की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है। उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया है इसकी पुष्टि जांच के बाद स्थिति क्लीयर होगी।

सभी 22 प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज प्रारम्भ हो गया है। संयोगितागंज एसीपी मौके पर मौजूद है। सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। बताया गया कि मरीजों की स्थिति स्थिर है और निरंतर पुलिस प्रशासन की निगरानी में इलाज जारी है। जहरीला पदार्थ किस कारण से पीया है इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

नंदलालपुरा में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है और कई किन्नर सड़क पर उतर आए हैं। घटना की जानकारी लगते ही आला अफसर स्थिति संभाल रहे हैं। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि किन्नरों ने यह कदम क्यों उठाया। लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले कई समय से उनके दो गुटों में आपसी विवाद चल रहा है। यह विवाद गद्दी को लेकर बताया जा रहा है। आज सुबह क्षेत्र में किन्नर ने दो पत्रकारों के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस भी दर्ज करवाया था। पुलिस किन्नरों के बयान लेगी इसके बाद स्थिति साफ होगी कि उन्होंने यह कदम के उठाया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»