हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता कन्हैयालाल दोगने का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
By Ashish Meena
अगस्त 22, 2026
मालवा जंक्शन, हरदा।
हरदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के पिता कन्हैयालाल दोगने का निधन हो गया है। उनके इस आकास्मिक और दुखद निधन से सम्पूर्ण दोगने परिवार, क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और हरदा जिलेभर में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत कन्हैयालाल दोगने की अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे उनके निज निवास गृह ग्राम कोठरा से प्रारंभ होकर माँ नर्मदा के पवित्र तट भिलाड़िया के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों ने क्षेत्र के समस्त गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और इष्ट-मित्रों से इस दुखद घड़ी में अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
