बिस्किट-नमकीन का लालच देकर कमरे में बुलाया, आपत्तिजनक हालत में मिला आरोपी; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

By Ashish Meena
सितम्बर 30, 2026

 मध्य प्रदेश के डबरा में दो मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने बिस्किट और नमकीन देने के बहाने कमरे में बुलाया और अपनी बाहों में भर लिया। बच्चियों के चीख-चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला भितरवार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मोहनगढ़ गांव में भगवान सिंह (34) नामक व्यक्ति ने गांव के पड़ोस में रहने वाली 6 साल और 7 साल की दो मासूम बच्चियों के साथ गलत हरकत की। बिस्किट और नमकीन देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और अपनी बाहों में भर लिया। बच्चियां चिल्लाई तो पड़ोसी व परिजन कमरे में पहुंचे। बच्चियों को आपत्तिजनक हालत में देखते ही पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल आरोपी को धर दबोचा। इस मामले में भितरवार एसडीओपी गगन हनवत ने बताया कि कल रात में शिकायत दर्ज की गई थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉस्को और BNS की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»