मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में पहुंचा, जानें मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कब तक आएगा

By Ashish Meena
जून 6, 2026

3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर मानसून गोवा पहुंच गया है। मुंबई में भी इसके जल्द पहुंचने की संभावना है। फिलहाल पणजी, बेंगलुरु, सलेम, पंबन में मानसून के कारण तेज बारिश हो रही है।

वहीं, केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट है। रेड अलर्ट का मतलब है यहां अगले 24 घंटे में 20cm से बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। वायनाड-कासरगोड में स्कूल आज बंद रहेंगे। टूरिस्ट ट्रेकिंग स्पॉट पर जाने, पहाड़ी रास्तों पर रात में ट्रैवलिंग और पत्थर निकालने के काम पर रोक लगा दी गई है।

IMD के मुताबिक 3 दिन में मानसून असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल और बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। 10 दिन में यह बिहार, झारखंड और ओडिशा में आ सकता है। हालांकि, बाद में मानसून अटक सकता है।

स्काईमेट वेदर के एक्सपर्ट जीपी शर्मा के मुताबिक एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत सिस्टम की जरूरत होती है, जो फिलहाल मौजूद नहीं है। ऐसे में इन राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून अलर्ट…

मानसून केरलम तट से करीब 35 किमी दूर समुद्र में 12 दिन तक अटका रहा। 4 जून को केरलम पहुंचा, यानी औसत तारीख से 3 दिन की देर हुई। IMD ने केरलम के 8 जिलों में आज लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यहां बारिश के साथ 40kmph की रफ्तार से तूफान आने की आशंका है।

गर्मी का दौर जारी- आंध्र प्रदेश में हीटवेव, ओडिशा के 8 शहरों में पारा 41°C के पार

जिन राज्यों में प्री-मानसून की एक्टिविटीज से आंधी बारिश हो रही है। वहां तापमान में 5°C से 10°C तक की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में गर्मी का असर कम नहीं हुआ है।
आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के 8 शहरों का पारा 41°C के पार रिकॉर्ड किया गया।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी, बांदा, कानपुर और प्रयागराज में भी पारा 40°C के ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 9 जून से हीटवेव का नया दौर भी शुरू होने की आशंका जताई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»