MP: शादी की रस्म छोड़ धरने पर बैठा दूल्हा, जानें पूरा मामला

By Ashish Meena
अप्रैल 19, 2026

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दो समुदायों में मारपीट की घटना के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की हिंदू संगठनों के द्वारा धरना प्रदर्शन कर किया गया। इस धरना प्रदर्शन में एक दूल्हा भी शामिल हुआ। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई। घटना की बात पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ब्यावरा शहर के गाडरी मोहल्ला निवासी फरियादी राकेश धनगर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उनके घर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी के लिए सड़क पर उन्होंने तेज वाहनों को रोकने के लिए एक मोटरसाइकिल खड़ी की थी। इसी बीच वहां से माहिर अब्बासी और अरबाज मोटर साइकिल को लेकर बार-बार इधर-उधर निकल रहे थे तभी घर के बाहर खड़े लकी और विशाल से बोले कि तुम लोगों ने गाड़ी खड़ी करके पूरा रास्ता क्यों बंद कर दिया।

Also Read- इंदौर में पहचान छुपाकर छात्रा से दुष्कर्म, अब्दुल ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, नग्न वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गर्भवती होने पर…

रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

इस पर विशाल ने बोला की रास्ता पूरा खुला हुआ है शादी के कार्यक्रम में कोई घटना नहीं घटे इसके लिए रास्ते पर गाड़ी खड़ी की है। इस दौरान माहिर, अरबाज, जेनुल, तोहिद, शादाब के द्वारा विशाल और दूल्हे की मौसी सुशीला धनगर सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। इस बीच जब पीड़ित पक्ष दूल्हे राकेश धनगर के साथ ब्यावरा सिटी थाने पहुंचा तो वहां पुलिस के द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखी गई। जिसके बाद नाराज हिंदू पक्ष के लोगों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हिन्दू संगठन के साथ धरने पर बैठा दूल्हा
दूल्हे के परिवार से हुई थी मारपीट
शादी समारोह के दौरान हुआ था विवाद
पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने का है मामला

दूल्हा भी बैठा धरने पर

शादी समारोह के दौरान रास्ते से निकलने की बात को लेकर मारपीट करने और पद्रव करने की घटना के बाद पुलिस के द्वारा जब कार्रवाई नहीं की गई तो शनिवार को हिंदू पक्ष के द्वारा ब्यावरा सिटी थाने के बाद धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें दूल्हा राकेश भी शामिल हुआ।

दोनों पक्षों के विरुद्ध विधि संबंध कार्रवाई की गई है। कस्बे में शांति व्यवस्था बनी हुई है। जिस तरह भी साक्ष्य आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी- प्रकाश शर्मा, एसडीओपी

पुलिस पर लगा लापरवाही आरोप

हिंदू संगठन के लोगों ने बताया कि पुलिस के द्वारा इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई की गई थी। जबकि पीड़ित परिवार के साथ मारपीट हुई लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। जिसके बाद नाराज हिंदू पक्ष के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»