इंदौर में पहचान छुपाकर छात्रा से दुष्कर्म, अब्दुल ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, नग्न वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गर्भवती होने पर…
By Ashish Meena
अप्रैल 19, 2026
इंदौर में एक बार फिर पहचान छुपाकर प्यार और फिर प्रताड़ना का ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गर्ल्स कॉलेज की एक बीएससी छात्रा ने राहुल बनकर मिले अब्दुल अजीज पठान के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसे न केवल नशे का आदी बनाया, बल्कि कलमा पढ़ने और इस्लाम कबूल करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया।
राहुल बनकर मिला फिर रेड बुल में दिया नशा
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात खजराना निवासी राहुल से हुई थी। राहुल ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। एक दिन वह उसे घुमाने ले गया और कोल्ड ड्रिंक में कुछ सफेद पाउडर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद खजराना स्थित घर ले जाकर उसे रेड बुल पिलाई, जिसे पीते ही छात्रा बेसुध हो गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और छात्रा का नग्न वीडियो बना लिया।
Also Read – मध्यप्रदेश के एक और नेता का वीडियो वायरल, युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
ऐसे सामने आया अब्दुल का असली चेहरा
होश आने पर आरोपी ने अपनी असली पहचान अब्दुल अजीज पठान के रूप में उजागर की। उसने धमकी दी कि अगर छात्रा ने इस्लाम कबूल नहीं किया, तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। डरी-सहमी छात्रा का महीनों तक शोषण होता रहा। आरोपी उसे जबरन हिजाब पहनाता और दोस्तों के सामने उसे मुसलमान बताकर कलमा पढ़ने का दबाव बनाता था।
गर्भवती हुई युवती तो बनाया शादी का दबाव
सितंबर 2025 में छात्रा गर्भवती हो गई। जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो अब्दुल ने शर्त रखी कि पाक होने के बाद ही निकाह करेगा। आरोप है कि उसने छात्रा को जबरन गर्भपात की दवाइयां खिलाईं और जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो उसे अकेला छोड़कर भाग गया। छात्रा ने जब अब्दुल की दूसरी सगाई तुड़वाई, तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।
पीड़िता ने कहा- वह मुझे डराता था कि अगर मैंने कलमा नहीं पढ़ा तो वह मुझे बदनाम कर देगा। उसने मुझे रखैल बनाकर रखा और मेरी पहचान मिटाने की कोशिश की। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए।
करणी सेना का बड़ा ऐलान
पीड़िता की ढाल बनकर श्री राजपूत करणी सेना सामने आई है। प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित और अन्य पदाधिकारियों ने छात्रा को महिला थाने ले जाकर दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि इंदौर में बढ़ते लव जिहाद के खिलाफ आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
