दक्षिण भारत की राजनीति में हलचल, भाजपा को लगा तगड़ा झटका, BJP के पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अमित शाह से मुलाकात के बाद भी नहीं बनी बात
By Ashish Meena
जून 5, 2026
तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने इस्तीफा दे दिया है. अन्नामलाई का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है. अन्नामलाई बीते कुछ महीनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे. हाल ही में वो दिल्ली भी आए थे. जहां उनकी बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के दौरान भी उनके इस्तीफे की चर्चा हुई थी.
हालांकि आधिकारिक रूप से अब उन्होंने बीजेपी छोड़ दिया है. पार्टी ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है. AIADMK के साथ सीट शेयरिंग को लेकर भी वह सहज नहीं बताए जा रहे थे. ऐसे में अब उनके इस कदम को सिर्फ व्यक्तिगत फैसला नहीं बल्कि दक्षिण भारत की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. अमित शाह से मुलाकात भी विफल रही.
अन्नामलाई ने बुधवार को नितिन नवीन से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा था, तभी से उन्हें मनाने की कोशिश चल रही थी। बीजेपी लगातार दावा कर रही थी कि तमिलनाडु इकाई में पूरी एकता बनी हुई है और पूर्व राज्य अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने न तो इस्तीफा दिया है और न ही कोई नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अब उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।
