देवास जिले के लोहारदा में गड्ढे में मिला 8-9 महीने का अज्ञात भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप
By Ashish Meena
अगस्त 28, 2026
मालवा जंक्शन, कांटाफोड़।
देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोहारदा से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंकनुमा गहरे गड्ढे में 8 से 9 महीने का एक अज्ञात भ्रूण मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध शव या भ्रूण एक बच्चे द्वारा देखा गया।
बच्चे की नजर पानी में तैर रही एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। बच्चे ने इसकी सूचना तुरंत मोहल्लेवासियों को दी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कैलाश चौहान अपने पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
Also Read – देवास जिले में बड़ा हादसा, रक्षाबंधन मनाने भाई के घर जा रही महिला पर चढ़ा ट्रक, मौत
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और गड्ढे से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए कांटाफोड़ अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक जांच में भ्रूण की उम्र करीब 8 से 9 महीने आंकी जा रही है। हालांकि, यह गर्भपात किया हुआ भ्रूण है या फिर जन्म के बाद का नवजात शिशु का शव है, इसकी वास्तविक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
