खातेगांव में ब्राउन शुगर तस्करी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक 7 तस्करों को पकड़ा

By Ashish Meena
मई 5, 2026

देवास जिले की खातेगांव पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख 60 हजार रुपए है। इस नेटवर्क में अब तक कुल सात तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पूछताछ में खुले तस्करी के नए तार

पिछले सप्ताह पुलिस ने अमन भाटी, रोहित प्रजापत और मिथलेश वर्मा को 37 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। आरोपियों से की गई सघन पूछताछ के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नामों का खुलासा हुआ। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर नेटवर्क के अन्य सदस्यों को दबोचा।

Also Read – मध्यप्रदेश में इंसानियत शर्मसार! आटे की लोई में छिपाए बम फटे, चबाते ही 3 गायों की मौत, 11 गोवंश के मुंह-जबड़े फटे, बम स्क्वॉड की टीम कर रही जांच

बड़दा और खातेगांव से हुई नई गिरफ्तारियां

पुलिस टीम ने दबिश देकर शंकर भिलाला (बड़दा), कुन्दन नाई (कांकरिया), नदीम उर्फ नोडी और जावेद उर्फ मोईन (खातेगांव) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 23 ग्राम ड्रग्स मिली। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की पैनी नजर

यह कार्रवाई एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देशन और थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार की जड़ों को खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। इस टीम में साइबर सेल सहित स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक और आरक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।