MP में भाजपा ने बनाए नए मंडल अध्यक्ष, रवि मीणा को झाड़ला की कमान, देखें लिस्ट

By Ashish Meena
मई 30, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी ने 7 मंडलों में नए अध्यक्षों बनाए हैं। नरसिंहगढ़ विधानसभा के झाड़ला मंडल में रवि कुमार मीणा, मंडावर मंडल में ब्रजमोहन सिंह गुर्जर, बोडा मंडल में सर्जन सिंह राजपूत, तलेन मंडल में विजय सिंह रूहेला को अध्यक्ष बनाया गया है।

इधर ब्यावरा के मलावर मंडल में दिनेश कुमार मीना, गिन्दौर हाट मंडल में बलवंत सिंह सौंधिया और खिलचीपुर के भण्डावद मंडल में गजराज सिंह सोनगरा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया गया कि भाजपा ने पार्टी को क्षेत्र में विस्तार करने नए अध्यक्ष घोषित किए हैं। नए अध्यक्षों को सक्रिय रहने की बात कही है। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश सहमंत्री भगवानदास सबनानी ने 28 मई 2025 को इसकी जानकारी दी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»