मध्यप्रदेश में राशन कार्ड को लेकर बड़ी खबर, डोर टू डोर सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, 17 लाख राशन कार्ड अपात्र

By Ashish Meena
अक्टूबर 22, 2025

MP News : मध्यप्रदेश में राशन कार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डोर टू डोर सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है कि मध्यप्रदेश में 17 लाख राशन कार्ड अपात्र है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में 60 फीसदी से अधिक आबादी गरीब है।

दरअसल यह खुलासा डोर टू डोर सर्वे में हुआ है। भोपाल में 15 हजार अपात्र राशन कार्ड मिले है। पूरे प्रदेश में करीब 17 लाख अपात्र नाम हटाए गए है। भोपाल में 14 लाख 48 हजार लोग हर महीने राशन ले रहे हैं।

सर्वे में यह भी हुआ खुलासा 75 हजार लोग ऐसे पाए गए जो पीडीएस दुकानों से राशन लेने नहीं पहुंचे है। राशन नहीं लेने वाले हितग्राहियों का भी नाम हटाया जाएगा। भोपाल में करीब डेढ़ हजार ऐसे राशन कार्डधारक मिले जिनकी मृत्यु हो चुकी है। जिनके नाम सूची से हटाए गए हैं वो आवेदन देकर सुनवाई करवा सकते हैं। राशन कार्ड में प्रति व्यक्ति को 5 किलो राशन दिया जाता है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।