13 साल की लड़की का अपहरण, प्रेमी होटल में छोड़कर भागा, होटल मालिक और मैनेजर ने किया रेप, फिर स्पा सेंटर में बेचा

By Ashish Meena
जनवरी 25, 2026

लड़की का अपहरण: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 13 साल की लड़की का प्रेमी ने अपहरण कर होटल में बंधक बनाकर रखा था। तीन दिन तक उसके साथ रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया कि जब उसकी हालत खराब हो गई तो दवा खिलाई गई। उसके बाद स्पा सेंटर में बेच दिया गया।

गुमशुदगी दर्ज कर 15 दिनों से लड़की की तलाश में खाक छान रही पुलिस ने नौसढ़ के एक होटल से 20 जनवरी को बरामद किया। लड़की का बिना मेडिकल कराए परिजनों को सौंप दिया। फिर लड़की की मां SP सिटी के पास पहुंची।

SP सिटी तक मामला पहुंचा तो पुलिस एक्टिव हुई। शनिवार को होटल के मालिक, मैनेजर और ग्रीन डायमंड एंड ब्यूटी स्पा सेंटर के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात नाबालिग प्रेमी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।

Also Read – उज्जैन महाकाल मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव! अब होमगार्ड जवान संभालेंगे सुरक्षा, 488 पदों पर होगी भर्ती

पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है। लड़की ने रेप का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अब मेडिकल जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। यदि जांच में पुष्टि हुई तो रेप की धारा बढ़ा दी जाएगी।

तीन दिन रहने के बाद होटल में छोड़कर भाग गया प्रेमी

पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि लड़की 6 महीने से शाहपुर क्षेत्र के एक किशोर से संपर्क में थी। वह अपनी मां के मोबाइल में इंस्टाग्राम आईडी चलाती थी। अपहरण से पहले उसकी आईडी लॉक हो गई थी।

अब तक जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक, प्रेमी लड़की को 5 जनवरी को गीडा क्षेत्र के एक होटल में लेकर पहुंचा था। तीन दिनों तक वहां रहा। इस दौरान उसने लड़की के साथ रेप किया। अचानक वहां से गायब हो गया।

अकेली लड़की से होटल मालिक-मैनेजर ने रेप किया

प्रेमी के भाग जाने के बाद लड़की होटल में अकेले रह गई। इसका फायदा उठाकर होटल मालिक और मैनेजर ने उसके साथ रेप किया। अपने बयान में लड़की ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उसे दवा भी दी जाती थी।

होटल मालिक-मैनेजर ने स्पा सेंटर को लड़की बेची

इसके बाद होटल मालिक-मैनेजर ने बड़हलगंज के स्पा सेंटर संचालक को बेच दिया गया। आरोप है कि यहां स्पा के मैनेजर ने भी लड़की के साथ रेप किया। यहां भी उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे नौसढ़ स्थित एक होटल लाया गया। यहीं छिपाकर रखा गया था। लड़की की तलाश में जुटी पुलिस को 20 जनवरी को उसकी लोकेशन की भनक मिल गई। होटल पहुंचकर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।

मां लड़की को लेकर SP सिटी के पास पहुंची

लड़की को 20 जनवरी को ही पुलिस ने परिवार को सौंप दिया। जब लड़की ने अपने घर पर पूरी आपबीती बताई तो मां SP सिटी के पास शिकायत लेकर पहुंची। इसके बाद होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। लड़की को जब बरामद किया गया तो उसका मेडिकल भी नहीं कराया गया।

एक बार फिर खुल सकता है देह व्यापार का बड़ा मामलाशहर में स्पा सेंटर और बिना मानक के बने होटलों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शहर के बाहरी क्षेत्रों, हाईवे पर ऐसे होटलों की भरमार है। पिछले साल भी इसी तरह के मामले में बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। एक बार फिर नाबालिग लड़की को बेचने की बात सामने आयी है। यह मामला भी देह व्यापार से जुड़ा हो सकता है।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया- लड़की को बरामद कर लिया गया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।