इंदौर के IT पार्क पर लोडिंग वाहन ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 4 घायल, नशे में था ड्राइवर

By Ashish Meena
फ़रवरी 2, 2026

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में करीब चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था।

पुलिस के मुताबिक यह घटना आईटी पार्क के पास हुई। टाटा एस वाहन ने पीछे से दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मारी। हादसे में दोनों बाइक सवारों के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे बीट के जवानों ने घायलों को ऑटो रिक्शा के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर नशे में था। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इस हादसे में एक युवक के सिर में भी चोट आई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। फिलहाल पुलिस वाहन की तकनीकी जांच कराने की बात कह रही है।

 

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»