Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में फिर तूफानी तेजी, एक ही दिन में इतनी महंगी हुई चांदी, सोने में भी उछाल

By Ashish Meena
फ़रवरी 3, 2026

Gold-Silver Rate Today : सोना-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही थी. लेकिन मंगलवार को इसपर ब्रेक लग गया. एमसीएक्स पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही Gold-Silver की कीमतों में तूफानी तेजी के साथ ओपनिंग हुई.

चांदी बीते सोमवार को गिरकर 2.25 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई थी, लेकिन पिछले बंद की तुलना में चांदी मंगलवार को ट्रेड के दौरान 2,57,000 रुपये तक पहुंच गई. हालांकि दिन के साढ़े 11 बजे 2,52,000 रुपये के आसपास बनी हुई थी. यानी दो दिन में चांदी निचले स्तर से करीब 32,000 रुपये चढ़ चुकी है.

Also Read – MP में शर्मनाक घटना! भगवान की मूर्ति के पीछे अश्लीलता, युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, पुजारी ने दर्ज कराई FIR

अगर सोने की बात करें तो 1.50 लाख रुपये करीब फिर पहुंच गया है. जबकि सोमवार को सोना गिरकर 1.33 लाख रुपये चल गया था, यानी सोने में निचले स्तर से करीब 17 रुपये की तेजी आई है. मंगलवार को सोने में करीब 5500 रुपये की तेजी आई है.

चांदी की कीमतों में फिर उछाल

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार शुरू होने पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा भाव में तगड़ा उछाल देखने को मिला. 1 Kg Silver Price एक झटके में अपने पिछले बंद भाव से 21,000 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई.सोमवार को MCX Silver Price 2,36,261 रुपये था और मंगलवार को ये खुलने के साथ ही 2,57,480 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

तेजी के बाद भी हाई से इतनी सस्ती Silver

मंगलवार को आई तूफानी तेजी के बावजूद अभी चांदी का वायदा भाव अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ता बना हुई है. बता दें कि 29 जनवरी को MCX Silver Price ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार किया था और 4,30,048 रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी. इस स्तर से अभी भी चांदी का भाव 1,62,568 रुपये सस्ती (Silver Cheaper From High) मिल रही है.

Gold Rate में भी तगड़ी तेजी (Gold-Silver Rate Today)

चांदी के अलावा सोने की कीमत में भी तेजी आई है और MCX Gold Rate सोमवार के अपने बंद 1,43,991 रुपये प्रति 10 ग्राम से उछलकर शुरुआती कारोबार में ही 1,49,485 रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से 10 Gram 24 Karat Gold Rate 5,494 रुपये बढ़ गया.

सोने का लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो ये भी उच्चतम स्तर के काफी सस्ता मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले गोल्ड का हाई रेट 1,93,096 रुपये है, जो इसने चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए बीते 29 जनवरी को ही छुआ था और इसके बाद लगातार ये Silver Price की तरह ही क्रैश होता जा रहा था. वहीं अब मंगलवार को अचानक आई बड़ी तेजी के बाद भी ये अभी इस स्तर से 43,611 रुपये कम पर मिल रहा है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»