मैं फेमस हो जाऊंगा…पति ने लीक किया पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का प्राइवेट वीडियो, पोर्न स्टार बनने की थी सनक

By Ashish Meena
फ़रवरी 17, 2026

मध्यप्रदेश के रीवा शहर में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ये मामला बेहद हैरान करने वाला ही नहीं है बल्कि पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला भी है। बीते साल दिसंबर में एक पति ने अपनी ही पत्नी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

अब बेडरूम में पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल उसने चोरी होने की जानकारी दी है, जो बरामद नहीं हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Also Read – मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षा का पेपर हुआ लीक, टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली, मच गई खलबली

ये है पूरा मामला

इस पूरे मामले में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। जब पीड़िता ने आर्थिक तंगी के चलते मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। पति ने दहेज न मिलने की खुन्नस में बीते साल दिसंबर में पत्नी का 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया व रिश्तेदारों को भेज दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिवम लंबे समय से गंदी साइट्स देखने का लती था। उसने पत्नी के साथ भी वीडियो बनाया। जब पत्नी ने वीडियो का विरोध किया, तो उसने बिना किसी पछतावे के कहा कि उसने यह पॉपुलर होने के लिए किया है ताकि लोग उसे पहचानें। पीड़िता के भाई ने बताया कि शादी के समय 3 लाख रुपए मांगे गए थे, जिसमें से 2 लाख दे दिए थे। बाकी पैसों के लिए वह लगातार बहन को परेशान कर रहा था।

दहेज के लिए भी कर रहा था प्रताड़ित

महिला का पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था और बार-बार उसे घर से भगाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी ने पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेज दिया था। महिला की शिकायत पर समान थाने में केस दर्ज किया गया था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक है और घटना के बाद से लगातार बाहर रह रहा था। रविवार रात वह ससुराल आया था और पत्नी पर केस वापस लेने के लिए धमका रहा था। इस दौरान ससुराल वालों के साथ भी उसने अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जिस मोबाइल से वीडियो बनाया था उसके चोरी होने की जानकारी दी है। ऐसे में उक्त वीडियो वायरल होने का खतरा भी बढ़ गया है।

नोट: खबर का वीडियो आपत्तिजनक होने के कारण इसे प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»