अयोध्या में कल मनाई जाएगी रामनवमी, दोपहर 12 बजे होगा रामलला का ‘सूर्य तिलक’

By Ashish Meena
मार्च 26, 2026

देशभर में रामनवमी की तिथि को लेकर बनी असमंजस स्थिति के बीच अब यह स्पष्ट हो गया है कि रामनगरी अयोध्या में जन्मोत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, रामनवमी के सभी शुभ संयोग शुक्रवार को ही बन रहे हैं, जिसके चलते अब प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक भी कल ही संपन्न होगा।

Also Read – भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश तिवारी ने बताया कि तिथियों की गणना के अनुसार 27 तारीख का दिन ही शास्त्र सम्मत है। इसी आधार पर मंदिर ट्रस्ट ने भी निर्णय लिया है कि दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा। इस बार रामनवमी का सबसे मुख्य आकर्षण रामलला का वैज्ञानिक पद्धति से होने वाला सूर्य तिलक है। ठीक दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी और यह अलौकिक दृश्य लगभग चार मिनट तक रहेगा। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने के लिए देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»