Gold-Silver Price: अचानक इतनी सस्‍ती हुई चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट

By Ashish Meena
अप्रैल 10, 2026

Gold-Silver Price: कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, जिससे चांदी 2 लाख रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो चुकी है और सोने के भाव में काफी कम हो चुके हैं. MCX पर सोने-चांदी में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होने जा रही है.

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 1700 रुपये टूटकर 151700 रुपये पर पहुंच गया. इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है, जो 4000 रुपये से ज्‍यादा गिरकर 2,39,685 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. सोने के भाव में 1.10 फीसदी और चांदी की कीमतों में 1.70 फीसदी की गिरावट है.

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी को लेकर गिरावट देखी जा रही है. COMEX डाटा के मुताबिक, गोल्‍ड $4802 प्रति औंस और चांदी $75.46 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है. ग्‍लोबल दबाओं के कारण भी भारत में सोने चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है.

अचानक क्‍यों आई सोने-चांदी के भाव में गिरावट?

दरअसल, कमोडिटी मार्केट के निवेशकों की नजर इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच मध्‍यस्‍थता पर टिकी हुई हैं और बाजार को स्‍पष्‍टता का इंतजार है कि क्‍या दोनों देशों के बीच सहमति बनने जा रही है या नहीं? जबतक सहमति नहीं बन रही है, तबतक निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं. किसी भी तेजी के बाद सोने और चांदी के भाव में बिकवाली देखी जा रही है.

क्‍या करने की जरूरत?

कमोडिटी के जानकार अभी सोने चांदी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं. हालांकि, निवेश का नजरिया लॉन्‍गटर्म रहना जरूरी है. छोटी अवधि के लिए किसी भी खरीदारी से बचने की सलाह दी जा है.

रिकॉर्ड हाई से कितना सस्‍ता सोना चांदी?

चांदी को रिकॉर्ड हाई लेवल 4.39 लाख रुपये है और अभी 2.39 लाख रुपये पर कारोबार कर रही है. ऐसे में इसमें 2 लाख रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है. इसी तरह, सोने का रिकॉर्ड हाई 2.02 लाख रुपये है और अब 1.51 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है. इस हिसाब से देखा जाए तो सोने के भाव में रिकॉर्ड हाई से करीब 49 हजार रुपये की गिरावट आई है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।