खौफनाक वारदात…यूथ कांग्रेस नेता की घर में घुसकर हत्या

By Ashish Meena
अप्रैल 11, 2026

नई दिल्ली। कर्नाटक के धारवाड़ में शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर एक यूथ कांग्रेस नेता के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान 29 साल के फिरोज खान पठान के रूप में हुई है, जो धारवाड़ के महबूब नगर इलाके का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, चार से पांच हमलावरों का एक ग्रुप उसके घर में घुसा और घातक हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

4-5 लोगों ने किया फिरोज पठान पर हमला

पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘कल धारवाड़ उपनगरीय पुलिस स्टेशन की सीमा में एक घटना हुई, जिसमें फिरोज पठान नाम के एक व्यक्ति पर उसके घर पर चार से पांच लोगों के एक समूह ने हमला किया। इस हमले में उसे चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ‘

हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि शव को हुबली के KIMS अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। हम इस अपराध में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। हत्या के पीछे के मकसद के बारे में पूछे जाने पर कमिश्नर ने कहा कि इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

आरोपियों के साथ फिरोज की पुरानी रंजिश- परिजन

उन्होंने कहा कि इसका पता अभी लगाया जाना बाकी है। लेकिन शिकायतकर्ता और मृतक के परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी। हम हत्या के सही कारण का पता लगाएंगे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»