नहीं रहीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले, पूरी इंडस्ट्री में पसरा मातम, 12,000 से ज्यादा गाने गाए

By Admin@News
अप्रैल 12, 2026

हिंदी सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आई है. सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली. सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातस पसर गया है. सेलेब्स और फैंस की आंखें नम हैं और दिल भारी है.

12,000 से ज्यादा गाने गाए

आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गा चुकी थी। उनके “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था।

आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थी। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी।

आगे ये भी पढ़ें :
Admin@News

Admin@News

adminnews