होर्मुज की घेराबंदी…अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक ऐलान से 8% उछल गया कच्चा तेल, वैश्विक तेल बाजार में मचा हड़कंप

By Ashish Meena
अप्रैल 13, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता फेल होते ही वैश्विक तेल बाजार में ‘ब्लैक मंडे’ जैसे हालात बन गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरानी बंदरगाहों की सैन्य नाकाबंदी के आदेश के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 8% का तूफानी उछाल आया है। आज कच्चे तेल की कीमतें $104.50 पर पहुँच गई है। ब्रेंट क्रूड भी $102 के पार है।

गौरतलब है कि इस्लामाबाद में जेडी वेंस और ईरानी प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत बेनतीजा रही। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहाँ से दुनिया का 20% तेल गुजरता है, वहां अमेरिकी पाबंदियों से सप्लाई चेन टूटने का डर बढ़ गया है। ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि सोमवार से ईरानी पोर्ट्स की ओर जाने वाले हर जहाज को अमेरिकी सेना रोकेगी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»