हैवानियत की हदें पार! नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया रेप, जब पापा से की शिकायत तो पिता ने भी किया दुष्कर्म
By Ashish Meena
मई 5, 2026
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पहले सगे चाचा ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद जब बेटी ने चाचा की हैवानियत से तंग आकर पिता को चाचा की असलियत बताई तो, सगे पिता ने भी अपनी ही सगी बेटी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.
नगर कोतवाली में पीड़िता ने 30 अप्रैल को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. उसने अपने पिता फरमान और चाचा आसिफ पर कई महीना तक रेप करने का आरोप लगाया. शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को बीएनएस और पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने पूरे शहर को दहला कर रख दिया है.
मामी के साथ थाने पहुंचकर लगाई मदद की गुहार
बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी की मां कुछ साल पहले आरोपी पिता की हरकतों से परेशान होकर उन्हें छोड़कर चली गई थी. जिसके चलते एक दिन मौका पाकर पीड़िता के चाचा आसिफ ने पहले उसके साथ घिनौना काम किया और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए 4 महीनों तक लगातार पीड़िता के साथ बलात्कार करता रहा.
आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने जब अपने पिता को चाचा की करतूत बताई तो इस कलयुगी पिता ने भी एक दिन अपनी इस बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला. जिसके बाद पीड़िता ने शामली निवासी अपनी मामी से संपर्क किया और अपने पिता और चाचा की सारी करतूत बताई, और मामी के साथ थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई.
आरोपी पिता और चाचा को गिरफ्तार किया- ASP
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली में बच्ची ने अपने पिता और चाचा पर रिपीटेडली रेप का आरोप लगाया. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. पिता और चाचा को गिरफ्तार किया जा चुका है. बच्ची के बयान लिए जा रहे हैं. और साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है.
