सीहोर जिले के इस गांव में किसान ने की आत्महत्या, घर में लगाई फांसी
By Ashish Meena
अगस्त 25, 2026
मालवा जंक्शन, सीहोर।
सिहोरे जिले के बिलकिसगंज के ग्राम सेमल घाटा में सोमवार को 45 वर्षीय किसान रमेश मंडलोई ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। परिजन को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलकिसगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
