पिता की राजनीतिक विरासत संभालने की तैयारी? कार्तिकेय सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा में निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

By Ashish Meena
अगस्त 26, 2026

मालवा जंक्शन, भैरूंदा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा बुधनी विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कुछ विशेष संकल्पों को लेकर आयोजित की गई थी, लेकिन इस दौरान कार्तिकेय सिंह का एक बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। जब वे यात्रा के दौरान संकल्पों का जिक्र कर रहे थे, तब उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया कि “नशामुक्ति से हमारी माताएं परेशान रहती हैं।”

May be an image of one or more people, temple and crowd

हालांकि, उनका आशय ‘नशा’ शब्द से था और वे समाज में नशामुक्ति के खिलाफ एक धार्मिक अभियान छेड़ने की बात कह रहे थे, लेकिन जुबान फिसलने से यह बयान सुर्खियों में आ गया। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा सियासी फोकस कार्तिकेय सिंह पर ही केंद्रित नजर आया। यात्रा के हर चरण में उनकी लोकप्रियता और शक्ति प्रदर्शन की तस्वीरें साफ झलक रही थीं। आलम यह था कि यात्रा के दौरान जगह-जगह उनकी रील्स शूट होती दिखाई दीं। एक स्थान पर जब वे पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर रहे थे, तब कई कैमरे और फोटोग्राफर लगातार उनका फोटोशूट करने में व्यस्त दिखे।

May be an image of temple

राजनीतिक विश्लेषकों और गलियारों में कार्तिकेय सिंह की इस कांवड़ यात्रा को महज एक धार्मिक आयोजन से कहीं अधिक बढ़कर देखा जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि इस यात्रा के जरिए भविष्य की राजनीतिक जमीन तैयार की जा रही है। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या यह आयोजन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक विरासत को संभालने और क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की एक सोची-समझी बड़ी तैयारी है? बहरहाल, इस यात्रा और कार्तिकेय के बयानों ने क्षेत्र की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।