MP के किसानों को 2 लाख की सौगात, दिन में 10 घंटे मिलेगी बिजली, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

By Ashish Meena
सितम्बर 3, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए अब दिन में ही 10 घंटे बिजली दी जाएगी। रात में बिजली देने से उन्हें दुर्घटनाओं सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसलिए सरकार ने दिन में ही बिजली देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश में बिजली की कमी नहीं है, बल्कि सबसे अधिक उत्पादन हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 31 हजार मेगावाट बिजली बन रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऎलान करते हुए कहा कि यदि कोई किसान अपने खेत में उद्यानिकी की फसल लगाता है तो उसे सरकार दो लाख रुपये देगी।

बुधवार को मेला मैदान में बलराम जयंती महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासन में किसान बिजली व पानी के लिए परेशान था, लेकिन वर्तमान में प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में ढाई साल पहले 25 हजार मेगावाट बिजली बन रही थी जो अब बढ़कर 31 हजार मेगावाट हो गई है।

Also Read – खंती में मिले दो बहनों के शव, मामा के घर आई थी 6 साल की बच्ची

किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल और कवच योजना का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल, कवच योजना, जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को लोन देने की योजना के सरलीकरण का शुभारंभ किया। साथ ही ग्वालियर में बनाए गए अपेक्स बैंक के संभागीय कार्यालय व सहकारी समितियों के नए कार्यालयों का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट से श्योपुर में आयोजित बलराम जयंती कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, कृषि मंत्री ऐदल सिंह, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद भारत सिंह सहित कार्यक्रम के आयोजक अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव मौजूद थे।

2029 तक 100 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार खेती से लेकर पशुपालन व उद्यानिकी सहित सभी क्षेत्रों में किसानों के लाभ के लिए योजनाएं शुरू की हैं। अब कोई किसान यदि अपने एक एकड़ खेत में उद्यानिकी की फसल लगाता है तो उसे सरकार से दो लाख रुपये देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ-साथ युवाओं को काम देने की योजना पर काम कर रही है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश प्रदेश में सबसे तेज रोजगार देने वाला राज्य बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी 60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। 2029 तक इस लक्ष्य को सौ लाख करने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»