एसपी पुनीत गेहलोद ने किया हरणगांव थाने का औचक निरीक्षण

By Ashish Meena
सितम्बर 19, 2026

हरणगांव में देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने हरणगांव थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, पुलिस कार्यप्रणाली और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

एसपी गेहलोद ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। गणेश उत्सव के साथ आगामी दुर्गा उत्सव के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की प्रभावी तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को आयोजकों के साथ समन्वय बनाकर धार्मिक आयोजनों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखने को कहा।

पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से थाना पुलिस में भी सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने और आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»