करवा चौथ के दिन ही पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति ने खलबत्ते से हमला कर उतारा मौत के घाट

By Ashish Meena
अक्टूबर 29, 2026

मालवा जंक्शन, ग्वालियर।
करवा चौथ के पावन पर्व पर ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में एक पति ने करवा चौथ के दिन ही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली। आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी।

खलबत्ते से किए ताबड़तोड़ वार

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, त्यागी नगर निवासी आनंद श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी मधु श्रीवास्तव की हत्या की है। आरोपी ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए लता के सिर और मुंह पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले खलबत्ते से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को घर में ही ओढ़ा (ढंक) दिया और पुलिस को खुद ने फोन कर सूचना दी।

मानसिक बीमारी का चल रहा था इलाज

पड़ोसियों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार,आनंद श्रीवास्तव मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है और उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, बीमारी के इस पहलू के बीच इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति से इस हत्याकांड को लेकर पूछताछ के साथ-साथ बारीकी से जांच की जा रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।