बुधनी उपचुनाव में हो रहा फर्जी मतदान… कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने लगाया बड़ा आरोप, कार्यकर्ता थाने पहुंचे, भारी पुलिस बल तैनात
By Ashish Meena
नवम्बर 13, 2024
Budhni Chunav : मध्य प्रदेश के बुधनी उपचुनाव में वोटिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ. कांग्रेस का आरोप है कि बिना आईडी कार्ड चेक करा फर्जी मतदान की कोशिश की जा रही है. इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का भी आरोप है. कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शाहगंज थाने पहुंचे.
कार्यकर्ताओं को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. राजकुमार पटेल ने कहा कि बगैर आईडी कार्ड देखे वोट डाले जा रहे थे. बूथ एजेंट ने आपत्ति दर्ज कराई. इस पर आपत्ति दी तो लेने से मना कर दिया. हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई. तीन गाड़ियां तोड़ दी गई.
कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने कहा कि शाहगंज में जानबूझकर यह सब कराया जा रहा है. भाजपा को अपनी हार नजर आ रही है. हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें. चुनाव को डाइवर्ट करने की कोशिश की जा रही है. बिना आईडी के वोटिंग, फर्जी मतदान का प्रयास. पहले चुनाव देखेंगे उसके बाद कंप्लेंट की बात करेंगे. कार्यकर्ताओं को पटक-पटककर मारा है. मेरे चचेरे भाई से मारपीट हुई.
