IPL के ऑक्शन में 13 साल के वैभव पर लगी करोड़ों की बोली, इस टीम से खेलेगा बिहार का लाल, भावुक होकर पिता बोले- क्रिकेटर बनाने के लिए जमीन बेच दी

By Ashish Meena
नवम्बर 26, 2024

Vaibhav Suryavanshi Story : ‘सिर्फ इन्वेस्टमेंट नहीं, यह बड़ा इन्वेस्टमेंट है, आपको क्या बताएं हमने तो अपनी जमीन तक बेच दी, अब भी हालत पूरी सुधरी नहीं है. वो अब स‍िर्फ मेरा बेटा नहीं है, पूरे बिहार का बेटा है.’ ये शब्द वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी के हैं. वैभव आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में इत‍िहास रच चुके हैं. उनकी उम्र 25 नवंबर को महज 13 साल 243 द‍िन थी, तो उनको राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में शामिल कर लिया.

वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने बेटे के लिए क्या-क्या चीजें चीजों की कुर्बानी दी. वह बोले-मैंने अपनी जमीन तक बेच दी. संजीव वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में नीलामी के बाद बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने कहा अपने 10 वर्षीय बेटे वैभव की क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए अपनी खेती की जमीन बेची. पर शायद पिता संजीव को इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि तीन साल के भीतर उनका बेटा इतिहास रच देगा.

IPL

जेद्दा में आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे और अंतिम दिन 13 साल और आठ महीने की उम्र (13 साल 243 दिन) में वैभव किसी फ्रेंचाइजी द्वारा चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. संजीव जो बिहार के समस्तीपुर शहर से 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव मोतीपुर में खेती की जमीन के मालिक हैं. संजीव ने PTI कहा, ‘वह अब सिर्फ मेरा बेटा नहीं, बल्कि पूरे बिहार का बेटा है.’ वैभव इस समय अंडर-19 एशिया कप के लिए दुबई में हैं.

उन्होंने कठिनाइयों के दिनों को याद किया. मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत की है. 8 साल की उम्र में उसने अंडर-16 डिस्ट्रिक्ट ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन किया. मैं उसे क्रिकेट कोचिंग के लिए समस्तीपुर ले जाता था और फिर वापस ले आता था. जब वैभव की वास्तविक उम्र के बारे में विवाद के बारे में पूछा गया, जिसके बारे में कई लोगों का मानना ​​है कि वह 15 साल है, तो पिता ने तुरंत क्लियरिटी दी. वह बोले- जब वह साढ़े 8 साल का था, तो उसने पहली बार बीसीसीआई बोन टेस्ट दिया था.

Vaibhav

वह पहले ही भारत के लिए अंडर-19 खेल चुका है. हमें किसी से डर नहीं है. वह फिर से ‘एज टेस्ट’ से गुजर सकता है. वैभव को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव था वैभव का जन्म समस्तीपुर जिले के मोतीपुर में हुआ. पांच साल की उम्र से ही वैभव को उनके पिता संजीव नेट प्रैक्टिस करवाने लगे. वैभव के पिता ने इसके लिए घर पर ही नेट लगवाया. फिर वैभव ने समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया. इसके बाद वैभव ने पटना के जीसस एकडेमी में मनीष ओझा से ट्रेनिंग ली है.

BCA अध्यक्ष को कहा शु्क्रिया…
संजीव ने इस दौरान बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष राकेश तिवारी को शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा कि वैभव की जर्नी में उन्होंने हमेशा मदद की है. बीसीए अध्यक्ष तिवारी ने कहा- इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी की यह उपलब्धि हमें बहुत गर्व से भर देती है. उन्होंने कहा- बिहार से आईपीएल तक का उनका सफर उनकी प्रतिभा, कड़ी का आईना है.

Vaibhav Suryavanshi (Credit: Instagram)

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने हमेशा युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में विश्वास किया है और वैभव की सफलता हमारे राज्य में क्रिकेट की संभावनाएं द‍िखाती हैं. हमें विश्वास है कि वह चमकते रहेंगे और बिहार और उससे आगे के महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों को प्रेरित करेंगे. मैं वैभव और उनके परिवार को बधाई देता हूं.

ऐसे वैभव सूर्यवंशी पर लगी बोली…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन के लिए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था. इसमें 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचा दिया है. वो इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में उतरने वाले सबसे युवा क्रिकेटर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी. मगर उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

वैभव को खरीदने के लिए 2 टीमें भिड़ीं
आईपीएल नीलामी के लिए जब ताबड़तोड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम आया तो उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग चली. इसी बीच वैभव सूर्यवंशी की कीमत 30 लाख से बढ़ती गई, जो 1.10 करोड़ पर जाकर रुकी. यह आखिरी बोली राजस्थान टीम ने लगाई. यहां दिल्ली ने हार मान ली और राजस्थान टीम ने बाजी मार ली. अब वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 सीजन में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम से खेलेंगे.

IPL 2025 Auction: Father had sold land to make Vaibhav Suryavanshi cricketer, now son made him proud

सबसे कम उम्र में खरीदे गए 13 साल के वैभव
बिहार के वैभव सूर्यवंशी इस बार ऑक्शन लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था और उनकी मौजूदा उम्र 13 साल और 244 दिन (26 नवंबर 2024) है. वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वैभव ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू इस साल जनवरी में मुंबई के खिलाफ किया था.

पर‍िवार ने केक काटकर मनाया जश्न
सऊदी अरब में आईपीएल के दो दिवसीय खिलाड़ी के नीलामी में समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए खरीदने के बाद समस्तीपुर में उसके पिता और परिवार के सदस्यों ने केक काटकर जश्न मनाया. वैभव के आईपीएल में बिकने के बाद वैभव के घर मे जश्न का माहौल बन गया.उसके पिता संजीव सूर्यवंशी मां बड़ा भाई छोटा भाई के साथ साथी उमेश कौशिक सौरभ गुप्ता ने केक काटकर जश्न को मनाया.

IPL 2025 Auction: Father had sold land to make Vaibhav Suryavanshi cricketer, now son made him proud

12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू?
वैभव सूर्यवंशी पहली बार तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने बिहार के लिए सिर्फ 12 साल की उम्र में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से वह लगातार दम दिखा रहे थे। यही कारण था कि उन्हें भारतीय यूथ टीम में चुना गया था।

घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा चुके
वैभव घरेलू सर्किट में काफी धमाल मचा चुके हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाजी ने बहुत कम उम्र में ही अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। जनवरी 2024 में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू करने के बाद, सूर्यवंशी ने सितंबर भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 यूथ टेस्ट सीरीज के दौरान एक शानदार शतक के साथ सभी का ध्यान आकर्षित किया था। सूर्यवंशी आगामी अंडर-19 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इसमें बिहार के लाल ने महज 58 गेंदों में शतक जड़ा था। अब वह इंग्लैंड के बल्लेबाज मोईन अली से महज सिर्फ एक स्थान पीछे हैं। उन्होंने 2005 में अंडर-19 में 56 गेंदों में शतक जड़ा था। इसी के साथ वैभव ने अंडर-19 टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना लिया है। युवा खिलाड़ी ने अपनी दमदार पारी के दौरान 14 चौके और चार शतक लगाए। वह मात्र 62 गेंदों पर 104 रन बनाकर रन आउट हो गए।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»