IMD Alert: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर तक मौसम में होगा बड़ा बदलाव

By Ashish Meena
नवम्बर 30, 2024

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद हवा का रुख उत्तर दिशा से हो गया है। एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हो रही है। साथ ही वायु मंडल के ऊपर हिस्से में जेट स्ट्रीम विंड (उत्तर से पश्चिम हवा) चल रही है। इससे कश्मीर से सर्द हवा आना शुरू हो गई है।

इसकी वजह से न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और रात में सर्दी बढ़ गई। दिन के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रात के तापमान में आधा से एक डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार जताए हैं, जबकि दिन का तापमान स्थिर रह सकता है। 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक ठंड का असर तेज रहेगा।

Also Read – ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, कई घायल, मचा कोहराम

सुबह हल्की धुंध रही। धुंध के कारण सुबह 9 बजे तक सर्दी का अहसास रहा। साथ ही दोपहर में उत्तरी हवा चलने से लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तमिलनाडु होते हुए अरब सागर की ओर जा रहा है, लेकिन इस सिस्टम की वजह से नमी नहीं आ रही है, लेकिन उत्तरी हवा को अपनी ओर खींच रहा है। जिससे कश्मीर से ठंडक आ रही है। 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे सक्रिय होने पर उत्तरी हवा थम जाएगी और तापमान में बढ़ोतरी संभावना बनेगी।

Also Read – केंद्र सरकार ने की पैन 2.0 परियोजना की शुरुआत, अब आपके पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नए पैन कार्ड में QR कोड, जानिए जरुरी बातें

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»