ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, भैंस के चक्कर में गई 4 लोगों की जान, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

By Ashish Meena
दिसम्बर 15, 2024

MP News :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह सभी जड़ी बूटी लेकर जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। यह पूरी घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र की है।

Also Read – MP: ये लापरवाही नहीं, ​हत्या है? एंबुलेंस के सिलेंडर में नहीं थी ऑक्सीजन, घायल को लगाया खाली मास्क, मौत

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली में जड़ी बूटी लेकर करीब 30 लोग जा रहे थे। इस दौरान घाटीगांव जखोदी के पास ट्रैक्टर अचानक पलट गई। गाड़ी पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों का इलाज जारी है।

Also Read – लाउडस्पीकर की आवाज सुनकर मस्जिद की तरफ भागे पुलिस अफसर, लिया ये बड़ा एक्शन

मृतकों में दो महिला फूलवती आदिवासी (35), कस्तूरी बाई (65) और दो पुरुष रामदास अदिवासी (46), अरुण आदिवासी (14) शामिल है। फिलहाल घाटीगांव थाना पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»