खातेगांव: पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जंगल से चकमा देकर भाग गए थे दोनों

By Ashish Meena
दिसम्बर 28, 2024

देवास: कन्नौद पुलिस ने हिरण शिकार के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फारूक उर्फ फररू और रमजान खान के रूप में हुई है।

इनके पास से दो चाकू बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि तीन दिन पहले पुलिस ने इसी मामले में चार अन्य आरोपियों को 12 बोर की बंदूक, कारतूस, छुरा और चाकू के साथ गिरफ्तार किया था।

Also Read – इंदौर में महिला से रेप, सहेली ने जबरदस्ती शराब पिलाकर बनाया वीडियो, होटल संचालक ने किया दुष्कर्म

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में फारूक और रमजान के नाम लिए थे, जिसके बाद इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

टीआई तहजीब काजी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य खारपा-गादिया के बीच टाकलीखेड़ा के जंगल में मिलकर हिरण का शिकार करते थे।

Also Read – ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री और विधायक के घर ED का छापा, इस मामले में हुई कार्रवाई

गिरोह के सदस्य अनवेश खान ने अन्य सदस्यों को हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»