देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से रेप, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, बगवाड़ा निवासी आरोपी संदीप कलोता फरार

By Ashish Meena
अक्टूबर 8, 2026

मालवा जंक्शन, नेमावर।
देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर नेमावर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 5 अक्टूबर की रात की है। पीड़ित नाबालिग छात्रा अपने छोटे भाई के घर पर अकेली थी, क्योंकि उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बगवाड़ा निवासी आरोपी संदीप कलोता अपने एक अन्य साथी गोलू के साथ वहां पहुंचा।

आरोपियों ने छात्रा को जबरन अपने साथ चलने के लिए कहा। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई और साथी की मदद से उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सीहोर जिले की ओर ले जाया गया।

जंगल में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

शिकायत में बताया गया है कि रास्ते में आरोपी ने अपने साथी गोलू को कहीं उतार दिया। इसके बाद मुख्य आरोपी संदीप नाबालिग को नारायणपुरा के जंगल क्षेत्र में ले गया, जहाँ उसने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और नाबालिग को रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया। घबराई हुई पीड़िता किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुँची और उन्हें पूरी बीती बात बताई। इसके बाद परिजनों ने हिम्मत जुटाई और नाबालिग को साथ लेकर सीधे नेमावर थाने पहुँचे।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी संदीप कलोता और उसके साथी गोलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 137(2), 87, 45, 351(3), 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»