स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था कथित गोरखधंधा, पुलिस के छापे में 3 युवतियों समेत 6 पकड़ाए
By Ashish Meena
सितम्बर 13, 2026
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। शनिवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर स्पा से तीन लड़कियों और तीन लड़कों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि बीते दो हफ्ते से यहां अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है। यह पूरा मामला मोघट थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात मोघट पुलिस ने आनंद नगर रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पहुंची। बताया गया कि बीते 15 दिनों से यहां अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। जहां से तीन लड़कियों और तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि यह स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था।
सीएसपी अभिनव बारंगे ने जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले 15 दिनों से स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद टीम बनाकर दबिश दी गई तो मौके से तीन लड़के और तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए। वहां अनैतिक चीजें भी मिली, जिन्हें जब्त किया गया हैं। फिलहाल जांच चल रही है। लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा जाएगा। जबकि लड़कों को आरोपी बनाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
