देवास: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
By Ashish Meena
अगस्त 7, 2026
मालवा जंक्शन, देवास।
देवास के आवास नगर में 67 वर्षीय एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक की पहचान आवास नगर निवासी श्रीकांत देशमुख के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 12 बजे श्रीकांत देशमुख ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उनके बेटे नितिन देशमुख कंपनी (ऑफिस) से घर लौटे तो उन्होंने अपने पिता को फंदे पर लटका देखा। घटना के समय घर में बहू भी मौजूद थी, जो अपने कमरे में थी।
सूचना मिलने पर बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
