देवास: पत्नी ने दी धमकी, कहा- इंदौर के राजा रघुवंशी से भी बुरा हाल करूंगी, पति ने खुद को मारी कैंची

By Ashish Meena
जुलाई 6, 2025

Dewas News : इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। हर तरफ राजा की पत्नी कातिल सोनम की ही चर्चा हो रही है, इस बीच देवास के एक व्यक्ति ने खुद को कैंची मारकर गंभीर घायल कर लिया। उसका आरोप है कि पत्नी धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित कर रही है, बच्चों को जय श्रीराम बोलने से भी रोका जाता है। वह उसे बच्चों से मिलने से रोकती है।

धमकी दे रही है, इंदौर के राजा रघुवंशी से भी बुरा हाल करूंगी। इससे आहत और डरे हुए व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, उमाकांत (47) पिता गोविंद नारायण शर्मा हाल मुकाम मिश्रीलाल नगर मूल निवासी जिला ओरैया यूपी ने बताया, पिछले एक साल से पत्नी, उसकी बहन व ससुराल वाले ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। बच्चों पर भी ईसाई धर्म अपनाने का दबाव दिया जा रहा है। पति का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर खुद को कैंची मार ली।

पहले मंदिर में की थी शादी
उमाकांत शर्मा ने बताया, पड़ोस में रहने वाली युवती से वर्ष 2010 में ओरछा के रामराजा मंदिर में शादी की थी। उसके बाद दोनों के माता-पिता राजी हो गए। वर्ष 2011 में परिवारों की सहमति से दिल्ली के चर्च में फिर शादी करवाई गई। उमाकांत ने बताया, पत्नी लगातार उसे प्रताड़ित कर रही है।यहां तक कि उसका मोबाइल भी ले लिया है। ससुराल वाले झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

बच्चों से मिलने रोका तो मार ली कैंची
शुक्रवार को जब वह बच्चों से मिलने गया तो ससुराल वालों ने घर से बाहर कर दिया। इसके बाद उमाकांत ने खुद को कैंची मार ली। मामले में टीआइ शशिकांत चौरसिया का कहना है, धर्म परितर्वन के दबाव जैसी बात नहीं है, युवक के बयान लिए गए हैं, जांच की जा रही है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।