Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश में महिलाओं को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही एमएसएमई के तहत लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
राज्य सभा में पेश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश में साल 2021 से 2024 तक उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकृत महिलाओं की भागीदारी 1,62,314 रही। ये लाडली बहने छोटे उद्योग स्थापित कर बड़ा मुनाफा कमा रही हैं।
अब प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2025 में एमएसएमई (MSME) महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन की बात कही गई है। साथ ही पहली बार उद्यमी बनने वाली महिला को 2 करोड़ का टर्म लोन मिलेगा।
Also Read – इन किसानों को मिलेगा PM धनधान्य योजना का लाभ, बजट में हुआ ऐलान, 100 जिलों में होगी लागू, विस्तार से जानिए
इन महिलाओं को मिलेगा फायदा
1 फरवरी शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025(Union Budget 2025) पेश किए। पेश किये गए बजट में महिलाओं के लिए दो बड़े ऐलान किए गए हैं। सरकार ने विशेष अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की एमएसएमई महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना लाने की घोषणा की है।
इसके अलावा पहली वार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को 2 करोड़ का टर्म लोन देने की भी घोषणा की गई है। इस घोषणा से प्रदेश की लाखों महिला उद्यमियों को फायदा मिलेगा।
Also Read – MP: प्रेमी संग फरार हुई 4 बच्चों की मां, बेटी की शादी के लिए जमा किए पैसे भी ले उड़ी
मध्यप्रदेश में MSME में पंजीकृत महिलाएं
साल 2021-22 में 30,240
साल 2022-23 में 53,002
साल 2023-24 में 79,072
कुल पंजीकृत महिलाएं – 1,62,314
मध्यप्रदेश को आदिवासी राज्य के नाम से देशभर में पहचान मिली ही। प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा जनजातीय जनसंख्या है। 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में इनकी आबादी का प्रतिशत 21.1% है।
Also Read – बजट में बड़ी सौगात: TV, मोबाइल समेत ये सामान हुए सस्ते, महिलाओं के लिए 2 बड़े ऐलान
जनजातियों और उपजातियों को मिलाकर इनकी कुल संख्या 90 है। ये जनजातियां मध्प्रदेश के लगभग सभी जिलों में निवास करती हैं। इनमें लाखों महिलाएं शामिल हैं।
देखें आकड़ें
15316784 -कुल आदिवासी
7719404 -पुरुष
7597380 -महिला
21.09 – प्रतिशत प्रदेश की आबादी में