पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर का हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, आरोपी गिरफ्तार
By Ashish Meena
सितम्बर 18, 2026
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर नशे में धुत एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने हमला कर दिया। SI समेत तीन पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और उनकी वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निगरानीशुदा बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला?
दरअसल घटना कमला नगर थाना क्षेत्र (भोपाल) की है जहां गणेश उत्सव ड्यूटी के दौरान आरोपी हेमंत ठाकुर (कमला नगर- टीटी नगर इलाके का निगरानीशुदा/हिस्ट्रीशीटर बदमाश, आपराधिक पुराना रिकॉर्ड) नशे में धुत होकर पुलिसकर्मियों से उलझा, झूमाझटकी की और वर्दी फाड़ दी।
पहले भी पुलिसकर्मियों पर हमला कर चुका
मारपीट, गाली-गलौज, शासकीय कार्य में बाधा (सरकारी काम में रुकावट) और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज। आरोपी हेमंत ठाकुर शातिर किस्म का है और पहले भी पुलिसकर्मियों पर हमले/विवाद की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। सुरक्षा और कानून व्यवस्था: त्योहारी सीजन (गणेश उत्सव) के दौरान शहर में पुलिस मुस्तैद है, ऐसे में पुलिस बल पर इस तरह का दुर्व्यवहार गंभीर अपराध है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।
